फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi party mla hariom yadav alleges BJP leader for his murder conspiracy

सपा विधायक का BJP नेता पर आरोप, बोले- मेरी और बेटे की हत्या के लिए बुलाए शार्प शूटर

Sat, 20 Jan 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Jan 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party mla hariom yadav alleges BJP leader for his murder conspiracy
हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में पंजाब के शार्प शूटर रवींद्र उर्फ काली राजपूत के डेरा डालने और पुलिस मुठभेड में हुई गिरफ्तारी के बाद सिरसागंज से सपा विधायक ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को इस मामले में उन्होंने प्रार्थना पत्र भी डीएम और एसएसपी को ‌सौंपे। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव ने कहा कि उनकी और उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू की हत्या के लिए काली को यहां पनाह दी गई थी। 
विज्ञापन


विधायक हरिओम यादव ने सिरसागंत के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व उनके पुत्रों पर काली को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सपा विधायक का कहना है कि जयवीर सिंह के गुर्गे ही काली को शिकोहाबाद में ठहराए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में उठाएंगे

Samajwadi party mla hariom yadav alleges BJP leader for his murder conspiracy
पुलिस की गिरफ्त में काली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जयवीर सिंह विधानसभा चुनाव में अपनी पराजय के बाद से इतना अधिक बौखलाए हुए हैं कि उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। 

विधायक हरिओम यादव ने इस संबंध में डीएम और एसएसपी प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे। पुलिस से उन्होंने काली को संरक्षण देने वाले एक-एक चेहरे को बेनकाब करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed