{"_id":"59573d094f1c1b1c6e8b4a9a","slug":"samajwadi-party-leader-died-in-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, मेरठ के सपा नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, मेरठ के सपा नेता की मौत
टीम डिजिटल फ़िरोज़ाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
पिंटू राना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के सिरसागंज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए एक हादसे में मेरठ के सपा नेता की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार फारच्यूनर कार के पलटने से हुआ। कार चालक और एक सवार घायल हैं। इन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सपा के स्थानीय नेता अस्पताल पहुंच गए।
बताया गया है कि मेरठ निवासी सपा नेता पिंटू राना लखनऊ में किसी कार्य से गए थे। शनिवार को सुबह वे लखनऊ से अपनी फारच्यूनर कार से एक्सप्रेसवे होकर आगरा के रास्ते लौट रहे थे। यहां से मेरठ के लिए निकलना था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद के सिरसागंज में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार में सवार प्रदीप गर्ग और चालक दिनेश घायल हो गए। वहीं पिंटू राना की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर शिवपाल यादव ने स्थानीय नेताओं को फोन किया। इसके बाद जसराना के पूर्व सपा विधायक रामबीर सिंह यादव अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। बताया गया है कि पिंटू राना मेरठ की सरधना सीट से चुनाव लड़े थे।