आगरा: सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए देश विरोधी नारे, हिंदूवादी संगठनों ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति
गुरुवार को प्रदेश में बढ़ती महंगाई और अन्य मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया था। आगरा में भी प्रदर्शन किया गया लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नारे लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान सदर तहसील जाते समय जुलूस के दौरान देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में हिंदू संगठनों ने वीडियो में शामिल लोगों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की पुलिस महानिदेशक से मांग की है। वहीं, देशद्रोह के आरोपों पर सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि उन्हें नहीं पता नारे किसने लगाए, पार्टी को बदनाम करने के लिए किसी ने भीड़ में घुसकर ऐसा किया होगा। यह आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है।
गुरुवार सुबह 10.30 बजे महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए ज्ञापन देने के लिए सदर तहसील जा रहे थे। तभी रास्ते में जुलूस में शामिल हुए एक युवक ने पहले अखिलेश यादव जिंदाबाद और फिर पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाए। जुलूस में शामिल लोग कुछ देर के लिए हिचके। फिर वाजिद निसार के नाम के नारे लगे।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
नारेबाजी के 38 सेकेंड के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। हिंदू जागरण मंच के डॉ. सुरेश भगौर व अमित चौधरी ने प्रदेश के डीजीपी से जुलूस में शामिल लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सपा और अखिलेश यादव को ट्रोल किया जा रहा है। इस संबंध में सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा, उन्हें नहीं मालूम नारे किसने लगाए। सपा देशद्रोह का कभी समर्थन नहीं करती। ये हमारे आंदोलन को भटकाने और बदनाम करने की साजिश है।
एसपी सिटी से मिले सपा नेता, नारे लगाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
सपा के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में बृहस्पतिवार रात आठ बजे महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने एसपी सिटी रोहन बोत्रे से मुलाकात की। नारे लगाने के आरोपित व्यक्ति से पार्टी का कोई संबंध नहीं होने की बात कहते हुए उसके विरुद्ध एफआईआर की मांग की है। नारे लगाने वाले व्यक्ति की पहचान सुल्तानगंज पुलिया निवासी पंकज सिंह के रूप में हुई है। पंकज ने अपना वीडियो जारी करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने से इनकार किया है। वहीं इस संबंध में एसपी सिटी रोहन बोत्रे का कहना है कि वायरल वीडियो मामले में जांच शुरू हो गई है। तथ्यों की जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण के बाद सपा में हड़कंप मचा है।
ये भी पढ़ें: आगरा: किशोरी की आपत्तिजनक फोटो खींच कर किया ब्लैकमेल, आगरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
श्री पारस अस्पताल पर बदले सुर: डीएम बोले- नहीं दी क्लीनचिट, पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र