फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taking objectionable photo Of Minor Girl And Blackmailed Crime News

आगरा: किशोरी की आपत्तिजनक फोटो खींच कर किया ब्लैकमेल, आगरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 15 Jul 2021 05:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Jul 2021 05:45 PM IST
सार

घटना करीब एक साल पहले की है। आरोपी सब्बू ने किशोरी की नहाने के दौरान अपने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच ली। किशोरी को इसकी भनक नहीं लगी।

विज्ञापन
Taking  objectionable photo Of Minor Girl And Blackmailed Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक साल से युवक, पड़ोसी किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। सोमवार को आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी से बदसलूकी की। पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

घटना जगदीशपुरा इलाके की है। घटना करीब एक साल पहले की है। आरोपी सब्बू ने किशोरी की नहाने के दौरान अपने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच ली। किशोरी को इसकी भनक नहीं लगी। इसके बाद किशोरी को दिखाकर धमकी देना शुरू कर दिया। दोस्ती नहीं करने पर उसकी तस्वीर को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। किशोरी ने डर के चलते इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। इससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया। 
विज्ञापन

उसने किशोरी को घर से बाजार आते-जाते परेशान करना शुरू कर दिया। उस पर दोस्ती का दबाव बनाने लगा। सोमवार को आरोपी उसे अकेला देख घर पर आ गया। किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी सब्बू और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खेत पर युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी 
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती से एक युवक ने खेत पर दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती मंगलवार शाम को शौच के लिए खेत पर गई थी। तभी क्षेत्र का रहने वाला संतोष पहुंच गया।
आरोप है कि संतोष ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर आकर पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। 
शौक को बनाया जुनून तो बदल गया जीवन: अदिति ने मुख्यमंत्री का बनाया पोट्रेट तो पल ने कथक नृत्य का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed