फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samadhan Diwas: Only one complaint out of 52 resolved

समाधान दिवस : 52 में से सिर्फ एक शिकायत का निस्तारण

Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Only one complaint out of 52 resolved
कासगंज। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सहावर में किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 52 फरियादी समस्याओं को लेकर पहुंचे, मौके पर सिर्फ एक का निस्तारण किया जा सका। शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जो भी शिकायतें मिली हैं सभी का निस्तारण अधिकारी गुणवत्तापरक एवं संवेदनशीलता के साथ करें। पीड़ितों को कार्यालयों के चक्कर न पड़े। सरकार सभी संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना चाहिए। शिकायतों में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चक रोड, आपसी विवाद, उत्पीड़न, मारपीट, खेत की नापी कराने, दिव्यांग पेंशन एवं विद्युत प्रकरणों सहित अन्य शिकायतें आई थी।
विज्ञापन

तहसील सहावर क्षेत्र में चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने राजस्व कर्मियों की टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर भेजने और शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दीं। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, उपजिलाधिकारी सहावर कोमल पंवार, जिला पंचायतराज अधिकारी देवेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विजय सिंह, सहावर सीओ शाहिदा नसरीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कासगंज व पटियाली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed