फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samadhan divas

संपूर्ण समाधान दिवस में 93 शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

Tue, 05 Jan 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas
टूंडला तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम चन्द्रविजय सिंह व एसएसपी अजय कुमार - फोटो : TUNDLA
टूंडला। तहसील सभागार में मंगलवार को कोरोना गाइडलाइन के तहत संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम चंद्रविजय सिंह ने अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें विकास कार्य न होने, घटिया सामग्री का प्रयोग करने, अवैध कब्जे और राशन कार्ड निरस्त किए जाने संबंधित रहीं। इस दौरान कुल 93 शिकायतें दर्ज की गई। हालांकि मौके पर एक भी शिकायत पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण करें। एक ही शिकायत दोबारा आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने से संबंधित सभी शिकायतों का धरातल पर निस्तारण करें। सीडीओ चर्चित गौड़, सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, बीएसए अरविंद पाठक, एसडीएम राजेश शर्मा, एक्सईएन लोकेंद्र बहादुर, तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, ईओ मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में ये आईं कुछ शिकायतें
टूंडला। तहसील के मौजा अनवारा के गांव नगला कैशो के ग्रामीणों नाथूराम, सियाराम, लोकमन, राजवीर आदि ने मंदिर की भूमि पर भूमाफिया रामजीलाल, मुकेश, हंशराज, देशराज, रामजीलाल, बनखंडी, धर्मेंद्र, जसवंत, गुलाब सिंह, कालीचरन, नाहर सिंह आदि पर कब्जा करने का प्रयास करने की शिकायत की।

वार्ड नंबर 22 में समीर यादव कंस्ट्रक्शन द्वारा रामनाथ के मकान से राजवीर ठाकुर के घर तक बनाई गई इंटरलॉकिंग में यमुना की बालू और पीला ईंट से निर्माण कार्य कराने की शिकायत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद ने की। गांव बन्ना निवासी सुभाष शर्मा ने दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्ज करने की शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी अजय पांडे ने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने के साथ ही दबंगों के विरुद्ध जांचकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed