Mainpuri Bypolls: मैनपुरी में साक्षी महाराज बोले- भाजपा ही जीतेगी सभी उपचुनाव, हर वर्ग का मिला खूब समर्थन
सांसद उन्नाव साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रदेश के तीनों उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी। समाज के हर वर्ग का भाजपा को खूब समर्थन मिला है। सपा के पास समाजवाद नहीं अब केवल परिवारवाद है। एक ही परिवार की पार्टी है। एक ही परिवार के सदस्य सांसद बनाए जाते हैं। उपचुनाव के परिणाम के बाद सपा साफ ही हो जाएगी।
डबल इंजन सरकार ने बनाए नए कीर्तिमान
सांसद उन्नाव मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। प्रदेश की योगी सरकार ने गुंड़ों और माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। कब्जा की गई जमीनें खाली कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो दुनिया जीती है। जानवर भी अपने लिए जीते हैं। दूसरों के लिए काम करने वाला ही मनुष्य कहलाने का असली हकदार है।
ये भी पढ़ें - Car Racing: आगरा के शाहान अली ने बढ़ाई दिल्ली की शान, इंडियन रेसिंग लीग में इंग्लैंड के कार रेसर को हराया
वस्त्र वितरण के आयोजन में पहुंचे
बाद में सांसद ने नगला गोसाई के महाआनंद आरम पर संजीवनी सेवा समिति के वस्त्र वितरण में भाग लिया। सतीश मधुप, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, शिवम गर्ग, रविप्रकाश गर्ग , सचिंद्र सिंह, सत्यवीर शर्मा, नरेशचंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ब्रजेश यादव, मोहन चौहान, मोना गुप्ता, शविंद्र सिंह, विष्णु मिश्रा, वैभव गुप्ता, अभिषेक राजपूत, वैभव गुप्ता मौजूद रहे ।