फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Racing: आगरा के शाहान अली ने बढ़ाई दिल्ली की शान, इंडियन रेसिंग लीग में इंग्लैंड के कार रेसर को हराया

Tue, 06 Dec 2022 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Agra car racer Shahan Ali defeated England car racer in the Indian Racing League
अंतरराष्ट्रीय कार रेसर शाहान अली मोहसीन (बायें) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के अंतरराष्ट्रीय कार रेसर शाहान अली मोहसिन ने इंडियन रेसिंग लीग में दिल्ली की शान बढ़ा दी है। चेन्नई में इंडियन रेसिंग लीग के तीसरे राउंड में सोमवार को कार रेसर शाहान अली मोहसीन ने इंग्लैंड के अनुभवी कार रेसर जॉन लंकास्टर को जैसे ही पीछे छोड़ा, तो फिर आगे नहीं आने दिया। ट्रैक पर 11 नंबर कार में सवार कार रेसर शाहान के साथी ड्राइवर आकाश गोउडा ने भी भागीदारी निभाई। शाहान के शानदार प्रदर्शन के बूते स्पीड डेमोंस दिल्ली ने लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की। 



पहली क्वालीफाइंग रेस में शाहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी क्वालीफाइंग रेस में शहान को दूसरा स्थान मिला। 20 मिनट की पहली स्प्रिंट रेस में शाहान के साथी ड्राइवर आकाश ट्रैक पर चौथे स्थान पर रहे। दूसरी स्प्रिंट रेस शाहान ने की। इसमें पहला स्थान प्राप्त किया। शाहान के शानदार प्रदर्शन के बूते स्पीड डेमोंस दिल्ली ने की टीम ने लीग में पहली जीत दर्ज की। शाहान के साथी ऑस्ट्रेलिया के मिच गिलबर्ट ने स्प्रिंट रेस में चौथा स्थान प्राप्त किया।

Agra car racer Shahan Ali defeated England car racer in the Indian Racing League
टीम के साथ कार रेसर शाहान अली - फोटो : अमर उजाला

फीचर रेस में जलवा कायम

इंडियन रेसिंग लीग में हुई फीचर रेस में भी शाहान का जलवा कायम रहा। दो ड्राइवरों के साथ होने वाली 35 मिनट की रेस में पहले 20 मिनट में शाहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच सेकंड की बढ़त बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। हालांकि इसके बाद शेष 15 मिनट की रेस में साथी ड्राइवर आकाश गोउडा बढ़त को बरकरार नहीं रख सके।
 
Agra car racer Shahan Ali defeated England car racer in the Indian Racing League
इंडियन रेसिंग लीग में स्पीड डमेंस दिल्ली शाहान अली मोहसिन के साथ - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद में होगा फाइनल राउंड 

इंडियन रेसिंग लीग का फाइनल राउंड 10 और 11 दिसंबर को हैदराबाद के स्ट्रीट सर्किट पर होगा। इसमें स्पीड डेमोंस दिल्ली के अलावा ब्लैक बर्ड हैदराबाद, चेन्नई टर्बो चार्जर्स, बेंगलोर स्पीड स्टेयर्स, गोआ एसेस और गोआ स्पीड व कोच्चि की टीम हिस्सा लेगी। हरेक टीम के पास दो कार और चार ड्राइवर होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra car racer Shahan Ali defeated England car racer in the Indian Racing League
शाहान अली के पिता और मां - फोटो : अमर उजाला

मेरा मकसद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है- शाहान

अंतरराष्ट्रीय कार रेसर शाहान अली मोहसिन ने बताया कि मेरा मकसद हैदराबाद में होने वाले चौथे राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
Agra car racer Shahan Ali defeated England car racer in the Indian Racing League
कार रेसिंग चैंपियन शाहान अली मोहसिन - फोटो : अमर उजाला

शाहान की उपलब्धियां:

- 2016 में मलयेशिया में एशियन कार्टिंग चैंपियनशिप जीता। 
- 2019 में इटली में रोटेक्स कार्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में दस कार रेसर में पहले भारतीय बने। 
- 2015, 2016, 2018 और 2019 में बेस्ट ड्राइवर का खिताब अपने नाम किया। 
- 2019 में ऑस्ट्रिया में हुई वर्ल्ड कार्टिंग चैंपियनशिप में दुनिया के पहले पांच ड्राइवरों में स्थान प्राप्त किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed