फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saints took royal bath on Dwadashi, devotees took dip in Ganga

Agra News: द्वादशी पर संतों ने किया शाही स्नान, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Sun, 24 Dec 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Saints took royal bath on Dwadashi, devotees took dip in Ganga
सोरोंजी(कासगंज)। मार्गशीर्ष द्वादशी पर तीर्थनगरी स्थित हरि की पौड़ी पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। प्राचीन परंपरा के अुनसार क्षेत्राधीश वराह मंदिर के महामंडलेश्वर आशुतोषानंद गिरी और महंत विदेहानंद गिरि गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकले। इसके बाद हरि की पौड़ी स्थित वराह घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी पर धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारे से घाट गूंजायमान हो गए थे।
विज्ञापन

मान्यता है कि मार्गशीर्ष द्वादशी पर भगवान वराह हरि की पौड़ी गंगा में शरीर त्यागकर मोक्षधाम के लिए चले गए। तभी से हरि की पौड़ी के कुंड में विसर्जित की जाने वाली अस्थियां जलरूप में परिवर्तित हो जाती हैं। इसके अलावा द्वादशी पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते द्वादशी पर्व पर हरि की पौड़ी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगास्नान के लिए दूर दराज इलाकों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी के घाट पर हवन पूजन सहित तमाम धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। भगवान वराह के दर्शन कर व आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर हर गंगे के जयकारों से तीर्थनगरी गुंजायमान हो रही थी। गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed