फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sahar will be developed in the form of Saras Village

सारस विलेज के रूप में विकसित होगा सहन

Mon, 05 Jul 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sahar will be developed in the form of Saras Village
मैनपुरी। विकास खंड करहल के गांव सहन को सारस विलेज को रूप में विकसित किया जाएगा। इसे चुनने के पीछे खास बात ये है कि सहन का तालाब सारसों की प्राकृतिक प्रवास स्थली है। सहन स्थित तालाब मुख्य विकास अधिकारी के ड्रीम प्रोजेक्ट सारस सर्किट का भी अभिन्न अंग है।
विज्ञापन

गांव सहन में लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब फैला हुआ है। यहां सारसों की संख्या अच्छी रहती है। आम दिनों में भी यहां एक सैकड़ा से अधिक सारस नजर आते हैं। जोड़ों में विचरण करते सारस यहां देखते ही बनते हैं। वहीं यह सारसों की प्राकृतिक प्रवास स्थली भी है। लंबे समय से सारसों का बसेरा यहां रहा है। ऐसे में इस गांव सारस विलेज के रूप में विकसित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पहल की है। इ
विज्ञापन

सके लिए तालाब की खोदाई का कार्य पूरा करने के साथ ही अब इसके सुंदरीकरण के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए यहां वॉच टॉवर का भी निर्माण किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को सारसों की ये प्राकृतिक प्रवास स्थली खूब लुभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल सहन स्थित तालाब सारस सर्किट का भी एक हिस्सा है। सारसों के संरक्षण के लिए जिले में तालाबों को जोड़कर उन्हें पुनर्जीवित किया गया है। ये सारसों के संरक्षण के लिए अहम है। सारस सर्किट का प्रोजेक्ट मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। जल्द ही ये कार्य पूरा हो जाएगा।
वॉच टॉवर से कर सकेंगे सारसों का दीदार
मनरेगा द्वारा सहन तालाब के किनारे वॉच टावर का निर्माण कराया जा रहा है। ये वॉच टॉवर स्थाई बनाया जा रहा है। सहन आने वाले पर्यटक वॉच टावर से बड़े क्षेत्र में सारसों का दीदार कर सकेंगे।
सारस नवयुवक समिति को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
गांव में सारसों के संरक्षण और तालाब को गंदा न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए गांव के नवयुवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने इसके लिए सारस नवयुवक समिति का गठन कराने के आदेश दिए हैं। ये समिति सारस और तालाब दोनों का संरक्षण करेगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

----
वर्जन
मैनपुरी में सारस सर्वाधिक संख्या में पाए जाते हैं। वहीं सहन वेटलेंड सारसों की प्राकृतिक प्रवास स्थली है। इसे सारस विलेज के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे सहन को एक पहचान मिलेगी। -ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed