{"_id":"6a854cd2e70fd48d68026a0e","slug":"sadar-bazar-family-dispute-mediation-social-media-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति-पत्नी में सुलह कराने पहुंचा था युवक, सोशल मीडिया पर खुद हो गया बदनाम; मामला सुन चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति-पत्नी में सुलह कराने पहुंचा था युवक, सोशल मीडिया पर खुद हो गया बदनाम; मामला सुन चौंक जाएंगे
Wed, 19 Aug 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:57 AM IST
सार
आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में पड़ोसी के पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराने की कोशिश करने वाले व्यक्ति ने महिला पर सोशल मीडिया के जरिए उसे और उसके परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पड़ोसी के पारिवारिक विवाद में समझौता कराने की कोशिश एक व्यक्ति पर भारी पड़ी। पीड़ित ने महिला पर सोशल मीडिया के जरिये गाली-गलौज, जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित नगला प्यारे ,सोहल्ला रोड निवासी रंजीत कुशवाह ने बताया कि पड़ोसी प्रिंस का अपनी पत्नी रश्मि से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। प्रिंस के कहने पर उसने दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बनी।
आरोप है कि इसके बाद महिला सोशल मीडिया पर उसे और उसके परिवार के लोगों लिए गाली-गलौज भरे शब्द लिखकर पोस्ट करने लगी। जान से मारने और किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है। उप पुलिस आयुक्त सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।