फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus over uprooting of Maharana Pratap's board Kshatriya community created ruckus on Delhi highway

UP: महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़ने को लेकर बवाल, क्षत्रिय समाज हुआ एकजुट...दिल्ली हाईवे पर किया हंगामा

Mon, 18 Aug 2025 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 01:15 PM IST
सार

आगरा के रुनकता में महाराणा प्रताप के नाम को बोर्ड रात में हटा दिया गया। सुबह जब क्षत्रिय समाज के लोगों ने ये देखा तो आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने ये बोर्ड हटाया है।

विज्ञापन
Ruckus over uprooting of Maharana Pratap's board Kshatriya community created ruckus on Delhi highway
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबर गांव में लगे महाराणा प्रताप के बोर्ड को कुछ लोगों ने रविवार रात उखाड़ लिया। सोमवार सुबह जब बोर्ड नहीं दिख तो लोगों ने आगरा दिल्ली हाईवे पर हीरालाल की प्याऊ के पास जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन


 

लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अकबरा के अलावा चार और गांव में लगे इसी तरह के बोर्ड उखाड़ लिए हैं। उनका कहना था कि महाराणा प्रताप के सम्मान में लगे इन बोर्ड में से किसी में भी किसी तरह की कोई आपत्तिजनक बात नहीं लिखी हुई थी। खुलकर बोलने से बच रहे ग्रामीणों ने अनौपचारिक रूप से कहा कि पुलिस के इस मनमाने रवैया की वजह से सभी गांव के लोग खासे नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल हंगामा के बाद पुलिस की शक्ति के चलते सभी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, पांचों गांव का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात करने गया है, जहां वह उनसे सभी बोर्ड फिर से लगवाने की मांग करेगा, बता दे, अकबरा गांव का यह बोर्ड 16 अगस्त को एक भाव कार्यक्रम आयोजित कर लगाया गया था। 
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रायभा, मांगरौल, खड़वाई और रोनकता में भी महाराणा प्रताप के सम्मान में ऐसे ही बोर्ड लगाए जा चुके हैं। हालांकि इन बोर्ड को लगाने के दौरान या इसके बाद सार्वजनिक रूप से किसी ने भी कोई आपत्ति, विरोध या शिकायत नहीं की थी। तनाव को देखते हुए सभी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बारे में बोलने से बच रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed