{"_id":"65c5dac8756f4cfd2006d61d","slug":"ruckus-in-kasganj-youth-attempted-suicide-in-police-custody-angry-people-surrounded-police-station-pelted-sto-2024-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बवाल: पुलिस अभिरक्षा में युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, आक्रोशित लोगों ने थाना घेरकर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बवाल: पुलिस अभिरक्षा में युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, आक्रोशित लोगों ने थाना घेरकर किया पथराव
Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
Kasganj News Today: पुलिस ने युवक को लड़की के अपहरण के आरोप में हिरासत में लिया था। आज सुबह वो थाने की टॉयलेट में फंदा लगाकर लटक गया। तत्काल पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर इसकी भनक लगते ही परिवार के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पथराव कर दिया।
विज्ञापन
कासगंज में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Kasganj UP: कासगंज के अमांपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद युवक के परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया। थाने का घेराव कर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पथराव में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और कई थाना क्षेत्रों का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गौरव (20) पुत्र रघुराज निवासी रसलुआ सुलहपुर थाना अमांपुर को हिरासत में ले रखा था। उस पर एक लड़की को अगवा करने का आरोप है। कई दिन से वह थाने में पुलिस की अभिरक्षा में था। जिससे वो काफी तनाव में था। पुलिस ने पूछताछ के बाद न तो उसे जेल भेजा न उसे रिहा किया। शुक्रवार तड़के उसने थाने के शौचालय में फंदा लगा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। तत्काल ही पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उसकी हालत को गंभीर देख अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर इस बात की भनक लगते ही परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने थाना पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। ये देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बवाल बढ़ते देख पुलिस अधिकारियों सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बलप्रयोग कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। वहीं आत्महत्या करने वाले युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।