फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rubber Check Dam Agra Got NOC from three departments including ASI

Agra: रबर चेकडैम के निर्माण के लिए तीन कदम और..., खिलखिलाएगा ताजमहल; यमुना में लौटेगी रंगत

Thu, 16 Mar 2023 08:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

अब टीटीजेड आगरा, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय लखनऊ एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अनापत्ति मिलना शेष है। इन तीन विभागों से निरंतर संपर्क समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rubber Check Dam Agra Got NOC from three departments including ASI
ताज के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के निकट नगला पैमा में यमुना नदी पर रबर चेक डैम की बाधाएं दूर हो रही हैं। 414 करोड़ की लागत से बनने वाले डैम के लिए तीन एनओसी बाकी रह गई हैं। पूर्व राज्य मंत्री जीएस धर्मेश ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके डैम के कार्य को प्रगति देने की मांग की थी। इसके बाद 3 विभागों ने अनापत्ति दे दी है।
विज्ञापन

छावनी विधायक धर्मेश ने बताया कि 414 करोड़ की लागत से यमुना नदी पर ताजमहल से डेढ़ किलोमीटर डाउन में जल्द ही रबर चेक डैम बनेगा। इस सिलसिले में उन्होंने 4 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर बात की थी।

विज्ञापन
इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ के अधिशासी अभियंता ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के क्रियान्वयन से पूर्व 6 विभागों मंत्रालयों से पूर्व अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। इनमें से 3 विभागों भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण आईडब्ल्यूएआई, केंद्रीय जल आयोग सीडब्ल्यूसी एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टीटीजेड आगरा, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय लखनऊ एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अनापत्ति मिलना शेष है। इन तीन विभागों से निरंतर संपर्क समन्वय स्थापित किया जा रहा है। रबर चेक डैम के निर्माण से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जलस्तर बढ़ेगा, नौका विहार भी संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed