{"_id":"59a589d04f1c1b1e278b45ed","slug":"rss-chief-said-in-vrindavan-loan-weaving-of-farmers-should-be-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में बोले आरएसएस प्रमुख, किसानों के ऋण माफी में तेजी दिखाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में बोले आरएसएस प्रमुख, किसानों के ऋण माफी में तेजी दिखाए सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
MOHAN BHAGWAT
- फोटो : GETTY IMAGES
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि किसान परेशान हैं। कहीं बरसात न होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं तो कहीं बाढ़ ने फसलों को चौपट कर दिया। उन्होंने किसान संघ के पदाधिकारियों से ऋण माफी के बारे में भी पूछा।
वृंदावन के केशवधाम में एक से तीन सितंबर तक होने वाली समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किसान संघ के पदाधिकारियों से खेती से लेकर किसान तक के बारे में जानकारी की। अब तक कितने किसानों का ऋण माफ हो गया इसके बारे में भी पूछा।
प्रचारकों ने बताया कि पूर्वांचल में तो बाढ़ के कारण खेती प्रभावित हो रही है, जबकि पश्चिम में सूखे जैसे हालात हैं। बरसात हो ही नहीं रही है। इस पर सर संघचालक ने कहा कि वाकई किसान को नुकसान झेलना पड़ता है। कभी फसल में बीमारी लग जाती है तो कभी सूखा पड़ जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने किसान संघ के पदाधिकारियों से कहा कि काश्तकारों को आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक से खेती करनी चाहिए। इसके लिए किसानों को प्रेरित करने की जरूरत है। यहां सर कार्यवाह सुरेश जोशी, सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल और दत्तात्रेय होसबोले के साथ संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।