फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF returned the bag found unclaimed to the passenger

Agra News: लावारिस मिले बैग को आरपीएफ ने यात्री को तलाश कर लौटाया

Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
RPF returned the bag found unclaimed to the passenger
कासगंज। मथुरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में लावारिस हाल में एक यात्री का नकदी व सामान से भरा बैग जीआरपी ने बरामद किया। आरपीएफ ने यात्री की तलाश कर उसे बैग लौटाया। बैग में सामान के साथ साथ तीस हजार रुपये नकद थे। आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मथुरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के कोच संख्या एनई 113571 में काले रंग का बैग लावारिस हाल में मिला। बैग के बारे में यात्रियों से पूछा तो कोई भी उसके बारे में जानकारी नहीं दे सका। आरपीएफ आरक्षी हरीश ने बैग को आरपीएफ के पोस्ट पर जमा कर दिया। आरपीएफ पोस्ट ने यात्री के बारे में जानकारी जुटाई। जानकारी में आया कि बैग हंसराज निवासी निशानपुरवा थाना टटयावा हरदोई का है। वह उदयपुर से फर्रुखाबाद जाने के लिए मथुरा से कासगंज तक यात्रा कर रहे थे। हंसराज ने बताया कि वह उदयपुर में बर्फ बेचने का कार्य करते है। वह घर लौट रहे थे। ट्रेन से उतरते समय उसका बैग ट्रेन में छूट गया। यात्री से पुलिस ने बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी ली। जानकारी मिलने पर आरपीएफ पोस्ट से बैग यात्री को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed