फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route divert from Water Works to Jeevani Mandi Marg for 19 days

काम की खबर: 19 दिन वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर रूट डायवर्ट, गंगाजल सप्लाई योजना का 25 मार्च से होगा काम

Tue, 22 Mar 2022 09:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Mar 2022 09:01 PM IST
सार

आगरा में गंगाजल सप्लाई योजना के तहत वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य होगा। यह कार्य 25 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसके चलते 19 दिन रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है। हालांकि व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Route divert from Water Works to Jeevani Mandi Marg for 19 days
जीवनी मंडी मार्ग पर पाइप लाइन का काम होने से रूट डायवर्जन होगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाजल सप्लाई योजना के तहत वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग तक काली माता मंदिर के सामने 25 मार्च से 12 अप्रैल तक पाइप लाइन डालने का काम होगा। इस कारण 19 दिन रूट डायवर्ट रहेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी और जीवनी मंडी से वाटर वर्क्स तक रूट डायवर्ट करके वाहन निकाले जाएंगे।

विज्ञापन


एसपी यातायात (ट्रैफिक) अरुण चंद के मुताबिक, वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य होना है। इसको देखते हुए रुट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

 

ये रहेगा डायवर्जन

-वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक, जिनको यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाना है, वह सभी वाहन रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


-हाथी घाट की तरफ से जीवनी मंडी होकर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले सभी वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए थाना एत्माद्दौला स्मारक के सामने से रामबाग चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed