काम की खबर: 19 दिन वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर रूट डायवर्ट, गंगाजल सप्लाई योजना का 25 मार्च से होगा काम
आगरा में गंगाजल सप्लाई योजना के तहत वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य होगा। यह कार्य 25 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसके चलते 19 दिन रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है। हालांकि व्यवस्था संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगाजल सप्लाई योजना के तहत वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग तक काली माता मंदिर के सामने 25 मार्च से 12 अप्रैल तक पाइप लाइन डालने का काम होगा। इस कारण 19 दिन रूट डायवर्ट रहेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी और जीवनी मंडी से वाटर वर्क्स तक रूट डायवर्ट करके वाहन निकाले जाएंगे।
एसपी यातायात (ट्रैफिक) अरुण चंद के मुताबिक, वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीटर की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य होना है। इसको देखते हुए रुट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई है।
ये रहेगा डायवर्जन
-वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक, जिनको यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाना है, वह सभी वाहन रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जाएंगे।
-हाथी घाट की तरफ से जीवनी मंडी होकर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले सभी वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए थाना एत्माद्दौला स्मारक के सामने से रामबाग चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।