फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route diversion implemented in Agra due to nagar parikram

नगर परिक्रमा: आज शाम से सड़कों पर निकलेंगे भोले के भक्त, इन रास्तों से नहीं गुजर सकेंगे वाहन; ड्रोन से नजर

Sun, 20 Jul 2025 07:49 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 20 Jul 2025 07:49 AM IST
सार

आगरा में नगर परिक्रमा के लिए रविवार शाम से भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की गई। कइ मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन
Route diversion implemented in Agra due to nagar parikram
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नगर परिक्रमा करने के लिए भोले के भक्त रविवार शाम से सड़कों पर उमड़ेंगे। शाम 4 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। सोमवार को परिक्रमा समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एमजी रोड के अलावा अन्य मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित किया गया है। इसके लिए सुरक्षा प्लान पुलिस ने तैयार कर लिया है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बैरियर लगाकर फोर्स तैनात की जाएगी। ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगा परिक्रमा मार्ग
राज राजेश्वर मंदिर, राजपुर चुंगी तिराहा, फूल सैय्यद चौराहा, माल रोड, पुलिस आयुक्त आवास से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा, छीपीटोला चौराहा, एसबीआई तिराहा, रावली महादेव मंदिर, कलेक्ट्रेट तिराहा, पुलिस लाइन रोड, भोगीपुरा चौराहा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, शंकर गढ़ पुलिया, बोदला सिकंदरा रोड, कैलाश महादेव मंदिर, खंदारी चौराहा, भगवान टॉकीज, सुल्तान गंज पुलिया, मंगल रोड, बल्केश्वर महादेव, वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी, बेलनगंज से मनकामेश्वर, विकटोरिया तिराहा, पुरानी मंडी, ताज व्यू तिराहा, मुगल पुलिया से राजेश्वर मंदिर तक वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन


 

आंतरिक डायवर्जन
. वाटर वर्क्स चौराहा, कमलानगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
. वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. गधापाडा तिराहा से जीवनी मंडी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से गधापाड़ा की ओर समस्त भारी/मध्यम एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर जाएंगे।
. पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. आंबेडकर पुल, एत्माद्दौला की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
. जीवनी मंडी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।
. विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
. पुरानी मंडी चौराहा पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा एवं पुरानी मंडी चौराहे, ताजव्यू तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. मुगल पुलिया पर फतेहाबाद रोड की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा। मुगल पुलिया से गोबर चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. शमसाबाद रोड-100 फुटा मोड़ तिराहा से राजपुर चुंगी, फूल सैय्यद चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राजपुर चुंगी तिकोनिया से यातायात को अमर होटल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा
. छीपीटोला चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. पीडब्ल्यूडी चौराहा एवं सांईं की तकिया चौराहा से रावली मंदिर की ओर, स्टेट बैंक तिराहा से रावली, कलेक्ट्रेट तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. पंचकुइयां चौराहा से तहसील चौराहा मार्ग, तहसील चौराहा से भोगीपुरा चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. शाहगंज डबल फाटक से रुई की मंडी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
. सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
. भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. मारुति एस्टेट चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा। मारुति एस्टेट से बोदला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. बोदला चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
. बोदला चौराहे से सिकंदरा, कारगिल तिराहा से सिकंदरा तिराहा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
. सिकंदरा चौराहे पर वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा।
. खंदारी चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
. गुरुद्वारा गुरू का ताल से सिकंदरा चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed