फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route changes ended, buses passed through their routes

Agra News: रूट परिवर्तन हुआ समाप्त, अपने मार्गों से गुजरीं बसें

Wed, 21 Aug 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Route changes ended, buses passed through their routes
कासगंज। कांवड़ मेला के कारण एक माह के लिए रूट परिवर्तन किया गया था। यह रूट परिवर्तन मंगलवार को समाप्त हो गया। रोडवेज की बसें अपने मार्गों पर गुजरी। रूट परिवर्तन के कारण यात्रियों को आगरा, बदायूं की ओर जाने के लिए अधिक किराया देना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बरेली व बदायूं को जाने के लिए बसें रूट परिवर्तन के कारण कादरगंज मार्ग से होकर गुजर रहीं थीं। इसके कारण दूरी बढ़ने के साथ ही बरेली का किराया भी 64 रुपये बढ़ गया। लोगों को दूरी बढ़ने से सफर में समय भी अधिक लग रहा था। इसी तरह से आगरा जाने वाली बसें रिजावली से फिरोजाबाद होकर आगरा जा रहीं थी। यात्रियों को 40 रुपये किराया वहन करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार से रूट परिवर्तन समाप्त हो जाने के बाद फिर से बसें अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरने लगी। इससे यात्रियों को राहत मिली। समय के साथ ही लोगों को किराया भी अब पहले से कम देना पड़ा रहा है। सोरोंजी, कछला व उझानी के लिए यात्रियों को बसें न मिलने से डग्गेमार वाहनों से ही सफर करना पड़ा। अब रूट परिवर्तन के बाद बसें कछला होकर जाना शुरु हो गई और यात्रियों को सहूलियत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि रूट परिवर्तन समाप्त हो जाने के बाद बसें निर्धारित मार्गों से होकर जाना शुरु हो गई हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed