फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Role of opposition parties missing in elections

Agra News: विपक्षी दलों की भूमिका चुनाव में नदारद

Sun, 28 Apr 2024 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Role of opposition parties missing in elections
कासगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की भूमिका पूरी तरह से नदारद है। कहीं भी विपक्ष नजर नहीं आ रहा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मेहनत करके चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने शनिवार को यहां पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह की रविवार को होने वाली रैली तैयारियों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। पहले चरण में कम मतदान प्रतिशत के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरी तरह से सक्रिय है। सात चरणों में चुनाव होगा। दो चरणों के चुनाव हुए हैं। तीसरे चरण में यूपी की दस सीटों पर मतदान होगा। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बीच काम का विभाजन करके अधिक से अधिक मतदान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़ता हुआ दल है जो पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ काम करना चाहता है भाजपा उन सबका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन एक परिवार के साथ चलता है और एक विचारधारा पर काम करता है। भाजपा का संकल्प पत्र ऐसा है जिसमें जनता के मुद्दे हैं। अपने संकल्प पत्र पर भाजपा काम करती है। भाजपा ने धारा 370 हटाई। राम मंदिर बनाया। सरकार ने बिजली, पानी, सडक़, सुरक्षा, शिक्षा हर विषय पर काम किया है। सरकार मेडिकल कॉलेज बना रही है। बिजली की आपूर्ति 240 घंटे हो रही है। पूरे प्रदेश में आबाद रूप से विद्युत आपूर्ति मिल रही है। भाजपा जो कहती है वो करती है।क्षत्रिय समाज की नाराजगी पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विपक्षी पार्टियों का षडयंत्र है। कहीं कोई नाराजगी नहीं है। विपक्ष विद्वेष पैदा करना चाहता है। कहीं कोई नाराजगी नहीं है सामाजिक सद्भाव है। उन्होंने एटा लोकसभा के प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह की रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया और जनता से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed