{"_id":"5f888b0f8ebc3e9bda5373a2","slug":"rojgar-mainpuri-news-agr463853332","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लापरवाही पर 23 रोजगार सेवकों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में लापरवाही पर 23 रोजगार सेवकों पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मनरेगा में लापरवाही 23 रोजगारों सेवकों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने खंड विकास अधिकारी को आदेश जारी कर रोजगार सेवकों को हटाने के लिए कहा है।
कोरोना संक्रमण काल में श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए मनरेगा योजना पर जोर दिया जा रहा था। इसके बाद भी 23 ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवक लापरवाही से बाज नहीं आए। जुलाई में इन ग्राम पंचायतों में एक भी श्रमिक को काम नहीं मिला। मुख्य विकास अधिकारी ने जब इसकी मॉनीटरिंग की तो मानव दिवस सृजन की प्रगति शून्य मिली।
उन्होंने संबंधित रोजगार सेवकों को नोटिस जारी कर दिया। एक के बाद एक कर तीन नोटिस जारी किए गए, लेकिन किसी का भी जवाब नहीं मिल सका। सीडीओ ईशा प्रिया ने रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
ये अपनाई जाएगी प्रक्रिया
खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन कराया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत के सचिव के अलावा पंचायत सदस्य भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में ही प्रस्ताव पास कर रोजगार सेवकों को हटाने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। प्रस्ताव की एक प्रति खंड विकास अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी।
इन ग्राम पंचायतों रोजगार सेवकों पर होगी कार्रवाई
अस्योली, कुचेला, धरमंगदपुर नगरिया, रठेरा, बड़ागांव, लहरा एमनीपुर, अघार, मढ़ामई, बिक्कापुर, टिकुरी, शाहजहांप़ुर, हिम्मतपुर हड़ाई, निनौली, साहबरामपुर, गदनपुर, नगला गवे, परशुरामपुर, गंगदासपुर, घुटारा मासूमपुर, पहाड़पुर, ईसई गोपालपुर, देवगंज, बीलों।
श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए लगातार मनरेगा योजना से कार्यों का संचालन कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी रोजगार सेवकों ने एक दिन भी जुलाई में काम नहीं कराया। इतना ही नहीं नोटिस के भी जवाब नहीं दिए। ये लापरवाही है, इसी के चलते सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं। - ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।