फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbery in Avadh Express looted railway passengers in General coach

फिरोजाबादः अवध एक्सप्रेस में लुटेरों ने मचाया तांडव, रेलयात्रियों से लूटपाट

Mon, 19 Aug 2019 09:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 19 Aug 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Avadh Express looted railway passengers in General coach
सांकेतिक तस्वीर

अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने यात्रियों को चाकू दिखाते हुए लूटपाट की। विरोध करने वाले यात्रियों को जमकर पीटा। यात्रियों के मुताबिक बदमाश पेठा बेचने के बहाने कोच में चढ़े थे। 

विज्ञापन


ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने पर यात्री चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गये। ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें चलता कर दिया।
विज्ञापन


बांद्रा से चलकर गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस शनिवार रात्रि आगरा फोर्ट स्टेशन से चली तभी ट्रेन के जनरल कोच में कुछ लोग पेठा बेचने के बहाने चढ़ गये। रात्रि 10.45 बजे करीब ट्रेन छलेसर रेलवे स्टेशन से निकली तभी पेठा बेच रहे युवक अपने असली रंग में आ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने यात्रियों से मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। ट्रेन में जिस यात्री ने भी विरोध किया बदमाशों ने उसे जमकर पीटा तथा चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

रेलयात्रियों के मुताबिक बदमाशों की संख्या छह से अधिक थी। बदमाश रेलयात्री जलालुद्दीन निवासी असरजगंज से करीब दो हजार रुपए, आशुतोष सिंह निवासी जोगबनी बिहार से 25 सौ रुपये व कांति देवी निवासी गोपालगंज से 29 सौ रुपये, नन्हेमल निवासी छपरा बिहार से दो हजार रुपये, सलीम बेग निवासी अररिया बिहार से 15 सौ रुपये, सलमा बेगम निवासी आरा बिहार से कानों के कुंडल लूट ले गए। विरोध करने पर विवेक नारायण निवासी लखनऊ सहित कई यात्रियों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। 

ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचती उससे पूर्व ही बदमाश चलती ट्रेन से उतरकर भाग गए। ट्रेन रात्रि 10.30 बजे टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आकर रुकी। यात्रियों ने स्टेशन पर मौजूद जीआरपी सिपाहियों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने यात्रियों की बात सुनते हुए उन्हे समझाते हुए टरका दिया। जीआपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि लूट के शिकार यात्रियों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। अगर ट्रेन में वारदात हुई है तो इसकी जांच करायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed