बेखौफ बदमाश: ताजनगरी में दिनदहाड़े 15 मिनट में छह लाख की डकैती, चार लाख की लूट
- आगरा में बुधवार को बदमाशों ने दुस्साहस कर दिनदहाड़े 15 मिनट के भीतर छह लाख की डकैती डाली और चार लाख की चांदी लूटी । पुलिस की नाकामी यह रही कि डकैतों के सीसीटीवी फुटेज मिलने पर पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं कर पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदरा क्षेत्र के बरखा विहार में बुधवार दोपहर को सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर शर्मा के घर में छह बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला। बदमाशों ने निर्मल-निर्मल कहते हुए छह साल की बच्ची से गेट खुलवाया। तमंचे और चाकू के बल पर परिवार को बंधक बना लिया।
इसके बाद साढ़े चार लाख के जेवरात, पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। परिवार को एक कमरे में बंद करके बदमाश भाग गए। बंधक परिवार को एक महिला ने मुक्त किया। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर छह बदमाश नजर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पश्चिमपुरी स्थित बरखा विहार कॉलोनी हाल ही में विकसित हुई है। सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर शर्मा के घर के पास सौ मीटर की परिधि में कोई घर नहीं है। उमाशंकर के बेटे निर्मल शर्मा एक निजी कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं। वह बाहर रहते हैं। घर में उमाशंकर, उनकी पत्नी सरोज, बहू सपना, नौ वर्षीय नाती ओम और छह वर्षीय नातिनी श्रेया रहती हैं।
एक के हाथ में तमंचा था, चार ने चाकू ले रखे थे
उमाशंकर ड्राइंग रूम में बेड पर लेटे थे। उनको धक्का दे दिया। इसके बाद जमीन पर घसीटते हुए अंदर के कमरे में ले गए। बदमाशों को देखकर सरोज और सपना ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों ने तमंचे और चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
चाबी देने से मना करने पर पीटा
लुटेरों ने उमाशंकर, उनकी पत्नी, बहू, नाती और नातिन को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उमाशंकर और उनकी बहू सपना पर तमंचा तानकर अलमारी की चाबी मांगी। उमाशंकर के मना करने पर मारपीट कर दी। इस पर बदमाश गोली मारने की धमकी देने लगे।
सपना ने चाबी दे दी। लॉकर में रखे तकरीबन आठ तोले सोने के जेवरात, आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। मकान की रजिस्ट्री को भी बदमाशों ने रख ली। फिर कमरे में बंद करके बदमाश भाग गए।
शोर मचाने पर बाहर की महिला ने खोला गेट
मजदूर आया तो कह दिया परिवार का विवाद है
पीड़ितों ने बताया बदमाश तकरीबन 25 मिनट तक घर में रहे। इस दौरान एक बदमाश घर के बाहर खड़ा होकर नजर रखे रहा। उमाशंकर के घर के पास ही एक घर में शटरिंग लगाने काम हो रहा था। इस पर एक मजदूर आवाज सुनकर आ गया। मगर, बाहर खड़े बदमाश ने उससे कहा कि परिवार में विवाद हो गया है। तुम चले जाओ। इस पर मजदूर चला गया। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों की उम्र तकरीबन 25-30 वर्ष थी। सभी ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। उनके चेहरे पर मास्क भी थे। भाषा भी आम बोलचाल वाली थी।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आए छह बदमाश
'बदमाशों की तलाश कर रहे हैं'
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस बदमाशों की संख्या को लेकर पूछताछ में लगी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
शाम 3:45 बजे कोठी मीना बाजार में लूट
शाहगंज के कोठी मीना बाजार में बुधवार दोपहर पौने चार बजे स्कूटर से 15 किलोग्राम चांदी की पायल और 14.5 किलोग्राम चांदी की कतरन लेकर जा रहे कारीगर सुंदर वर्मा और उनके भतीजे भीमसेन को बाइकर्स गैंग ने लूट लिया। तीन बदमाशों ने पहले उनके स्कूटर में टक्कर मारी, फिर जान से मारने की धमकी देकर स्कूटर से चांदी की कतरन से भरा थैला उठाकर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई ।
नबीशाह की दरगाह, बोदला निवासी श्याम सुंदर वर्मा सराफ से चांदी लाकर पायल बनाते हैं। भीमसेन के साथ नमक की मंडी सराफा राजकुमार गुप्ता का माल देने जा रहे थे। उन्होंने पायल स्कूटर की डिकी में रखी थीं। बची हुई 14.5 किलोग्राम चांदी की कतरन एक थैले में थी। थैला स्कूटर के पायदान पर रखा हुआ था। श्याम सुंदर स्कूटर चला रहे थे। लूटी गई चांदी की कतरन कीमत तकरीबन चार लाख रुपये है।