{"_id":"5a61d4e34f1c1ba1268b5435","slug":"robber-ran-away-with-property-dealer-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर पहुंचा और इस बहाने कार ले उड़ा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर पहुंचा और इस बहाने कार ले उड़ा बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर आए बदमाश ने टेस्ट ड्राइव के बहाने प्रापर्टी डीलर से कार लूट ली। वह मथुरा रोड की ओर कार लेकर भाग निकला। पीड़ित ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
आईकन ग्रीन, मघटई, बिचपुरी निवासी गजेश कुमार प्रापर्टी डीलर हैं। बताया कि ढाई महीने पहले अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को बेचने का विज्ञापन ओएलएक्स पर दिया था।
वह कार 5.65 लाख रुपये में बेचना चाहते थे। कई लोगों ने कार के बारे में जानकारी ली। कुछ लोगों ने कार देखी भी थी। मगर, सौदा नहीं हो सका।

Trending Videos
बुधवार दोपहर को 12:56 बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे कार पसंद है। वह कार देखना चाहता है। गजेश ने युवक को बिचपुरी रोड पर बुला लिया।
एक घंटे बाद 25 साल का युवक उनके पास आया। पहले गजेश ही कार चलाकर उसे दिखाने लगे। कुछ देर बाद युवक ने कहा कि वह कार चलाकर देखना चाहता है।
गजेश कार से उतर गए। तभी युवक चालक सीट पर आ गया, उसने कार को अंदर से लॉक कर दिया। इसके बाद स्टार्ट करके तेजी से शास्त्रीपुरम रोड की ओर ले गया।

ये कीमती सामान रखे थे कार में
गजेश ने शोर मचाया, लेकिन तब तक कार दूर जा चुकी थी। गजेश ने बताया कि कार में उनके चेक भी रखे हुए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, कार को नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर में ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर बदमाश पहले भी लूट कर चुके हैं। विक्टोरिया पार्क के पास एक युवक को गोली मारकर मोबाइल लूट लिया था। शास्त्रीपुरम में कार लूट ली थी। सिकंदरा में भी कार लूट की घटना हो चुकी है।