{"_id":"5ed786fa8ebc3e904c799635","slug":"roadways-mainpuri-news-agr444497152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में यात्रा के लिए आधार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में यात्रा के लिए आधार जरूरी
विज्ञापन
03एमएनपी-10-रोडवेज बस स्टैंड पर लगी सैनिटाइजर मशीन से हाथ सैनिटाइज करता कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अनलॉक-1 में रोडवेज बस में यात्रा करने के लिए आधार कार्ड साथ रखना जरूरी है। बस स्टैंड पर रखे रजिस्टर में यात्री के पूरे ब्योरे के साथ उसका आधार कार्ड नंबर भी दर्ज किया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने यह निर्णय लिया है।
अनलॉक-1 में शासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक जून से बसों का संचालन शुरू करा दिया है। यात्रियों को सैनिटाइज कराकर सामाजिक दूरी के साथ बस में बैठाया जा रहा है। यात्रियों का रोडवेज बस स्टैंड पर रखे रजिस्टर में पूरा ब्योरा भी दर्ज किया जा रहा है। अब रोडवेज ने यात्रियों की पहचान के लिए उनके आधार कार्ड का नंबर भी रजिस्टर में दर्ज कराने का निर्णय लिया है। यात्रियों को यात्रा करने से पूर्व अपने साथ आधार कार्ड रखना जरूरी होगा। रोडवेज बस में यात्रा करने वाले यात्रियों के संदिग्ध महसूस होने पर प्रशासन को सूचना देकर उनकी जांच कराने के भी विभाग ने निर्देश दिए हैं। एआरएम पीके श्रीवास्तव ने बताया विभाग और शासन की गाइड लाइन का यात्रियों, चालक, परिचालकों से पालन कराया जा रहा है।
आरएम इटावा ने तैयारियों की समीक्षा की
मैनपुरी। बुधवार को मैनपुरी रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे आरएम इटावा दीपक चौधरी ने तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करके समीक्षा की। चालकों और परिचालकों को हिदायत दी कि यात्रियों के बीच सामाजिक दूरी बनाई जाएगी। यात्री, चालक, परिचालक का सैनिटाइज होना बहुत जरूरी है। एआरएम पीके श्रीवास्तव, स्टेशन प्रभारी सत्यदेव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
गाइड लाइन से हुआ संचालन
बुधवार को दिल्ली के लिए चार बसों से 85, आगरा केे लिए तीन बसों से 44, इटावा के लिए दो बसों से 36, कानपुर के लिए एक बस से पांच यात्रियों को भेजा गया। बेवर से इटावा के लिए दो बस से 14, फर्रुखाबाद के दो बस से लिए 12, आगरा के लिए तीन बस से 16, कानपुर के लिए एक बस से सात, दिल्ली के लिए तीन बस से 24 यात्री भेजे गए।