{"_id":"5e5270808ebc3ef3ab7e197a","slug":"roadways-buses-for-jaipur-ajmer-run-from-isbt-for-trump-visits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा से जयपुर-अजमेर सफर करते हैं तो पढ़ लें नया रास्ता, ट्रंप दौरे के चलते यहां से मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से जयपुर-अजमेर सफर करते हैं तो पढ़ लें नया रास्ता, ट्रंप दौरे के चलते यहां से मिलेंगी बसें
Mon, 24 Feb 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
ईदगाह बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन दोपहर 12 बजे से ही आईएसबीटी से शुरू कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी इक्का दुक्का बसें ईदगाह बस स्टैंड पहुंचती रहीं। दोपहर दो बजे बस स्टैंड को पूरी तरह खाली करा दिया गया। जयपुर, धौलपुर और दिल्ली जाने वाले यात्री बसों के लिए भटकते रहे।
अमेरिका के राष्ट्रपति के आगमन के कारण ईदगाह बस अड्डे से बसों का संचालन 24 फरवरी को भी बंद रहेगा। यहां से जाने वाली बसें आईएसबीटी से चलेंगी। बिजलीघर से दिल्ली जाने वाली लगभग 10 बसें भी आईएसबीटी से होकर जाएंगी।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे से ही चालक, परिचालकों को बसों को ईदगाह नहीं लाने को कहा था, लेकिन दूसरे राज्यों के चालक, परिचालक बसों को लेकर ईदगाह बस स्टैंड आए, उन्हें भी दोपहर दो बजे बाहर निकाल दिया गया। बसों को पकड़ने के लिए कुछ यात्री भी ईदगाह बस स्टैंड पहुंचे मगर उन्हें बसें नहीं मिलीं। यहां तैनात कर्मचारी ने उन्हें आईएसबीटी से बस पकड़ने को कहा।

Trending Videos
आज बिजलीघर से भी नहीं मिलेंगी बसें
24 फरवरी को बिजलीघर बस स्टैंड से चलने वाली बसें भी दोपहर दो बजे के बाद नहीं चल पाएंगी। बिजलीघर से आगरा से बाह, फतेहाबाद, शमसाबाद, एत्मादपुर, बरहन, खंदौली, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, दिल्ली जाने वाली बसें संचालित होती हैं। 50 से अधिक बसें यहां से इन रुटों पर चलती हैं। रविवार को भी आधी से ज्यादा बसों की यहां से कटौती कर दी गई।
ईदगाह से संचालन बंद किया
ईदगाह बस स्टैंड की बसों को आईएसबीटी शिफ्ट किया गया है। यहां से सभी रूटों की बसें उपलब्ध हैं। यात्रियों को इसी बस स्टैंड से बसें पकड़नी चाहिए।
-मनोज कुमार त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
इन रूटों की बसों का होता है संचालन
ईदगाह से जयपुर
ईदगाह से अजमेर
ईदगाह से दिल्ली
ईदगाह से भरतपुर
ईदगाह से जगनेर, तांतपुर
ईदगाह से कागारौल, किरावली
ईदगाह से फतेहपुरसीकरी, मांगरौल