{"_id":"6a3b7104b8802732800cccb4","slug":"roadways-bus-overturns-after-wheel-comes-off-on-agra-mathura-highway-eight-seriously-injured-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल
Wed, 24 Jun 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:24 AM IST
सार
आगरा-मथुरा हाईवे पर रुनकता के पास चलती रोडवेज बस का आगे का पहिया निकलने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-मथुरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा।
यह हादसा रुनकता के निकट शेरजंग दरगाह के पास हुआ। मथुरा से आगरा की ओर आ रही एक रोडवेज बस का आगे का पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलने के कारण बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में लगभग 15 यात्री सवार थे।
दुर्घटना के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
यात्री अभिषेक ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। अचानक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो गया और कुछ ही पलों में आगे का पहिया अलग हो गया। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस दुर्घटना के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना का दृश्य काफी भयावह था, जिससे गुजरने वाले राहगीर भी सहम गए थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लाया। इस हादसे के कारण हाईवे पर यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पहिया किस कारण से निकला और क्या यह लापरवाही का मामला है। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर वाहनों की सुरक्षा और तेज गति से चलने के खतरों को उजागर किया है।