{"_id":"61462c128ebc3eb77923173c","slug":"roadways-bus-overturned-near-indumai-two-injured-agra-news-agr5080979132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदुमई के समीप पलटी रोडवेज बस, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदुमई के समीप पलटी रोडवेज बस, दो घायल
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। गांव इंदुमई के समीप शिकोहाबाद से आगरा की ओर जा रही रोडवेज बस असंतुलित होकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर मक्खनपुर पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अफसर भी पहुंच गए। गनीमत रही कि किसी भी यात्री के गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि बस की चपेट में आने से साइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
शिकोहाबाद डिपो की बस करीब 40 यात्रियों को लेकर आगरा जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे इंदुमई के समीप चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे हाईवे पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर एसएसआई मक्खनपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। हालांकि बस की चपेट में आने से साइकिल सवार विकास पुत्र फौरन सिंह और रोहित पुत्र दिनेश चंद्र निवासी इंदुमई घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई मोमराज सिंह ने बताया कि बस की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।