फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus going from etah to agra caught fire

यूपीः एटा से आगरा जा रही रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 28 Nov 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 10:00 AM IST
सार

एटा से आगरा जा रही रोडवेज बस में रात तीन बजे आग लग गई, जिसके बाद सभी यात्री तेजी से बस से उतर गए। 
 

विज्ञापन
Roadways bus going from etah to agra caught fire
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Roadways bus caught fire: एटा से आगरा जा रही रोडवेज बस में रात तीन बजे आग लग गई, जिसके बाद सभी यात्री तेजी से बस से उतर गए। आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


एटा डिपो की रोडवेज बस एक दर्जन से अधिक यात्रियों के साथ आगरा की ओर जा रही थी। आवागढ़ से दो किलोमीटर आगे टूंडला रोड पर फरिहा तिराहा मार्ग के नजदीक अचानक अज्ञात कारणों से बस में आग लग गई। चालक ने तुरंत ही बस को रोक लिया। बस से उठती आग की लपटों को देख आनन-फानन में यात्री खिड़की और दरवाजों से निकल गए। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग को बुझाया गया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस में आग किन कारणों की वजह से लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed