{"_id":"66a7ce7f09d77842ee03ab70","slug":"roadways-bus-drivers-and-operators-will-now-put-name-plates-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121504-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोडवेज बस के चालक-परिचालक अब लगाएंगे नेमप्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोडवेज बस के चालक-परिचालक अब लगाएंगे नेमप्लेट
Mon, 29 Jul 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
मैनपुरी। मार्ग पर रोडवेज बस ले जाने वाले चालक और परिचालक अब नेमप्लेट भी लगाएंगे। बस में मौजूदगी के समय उनके लिए ड्रेस पहनना भी जरूरी होगा। चालक और परिचालक के नेमप्लेट लगाने से यात्रियों की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
मार्ग पर रोडवेज बस ले जाने वाले सभी चालक और परिचालक के लिए परिवहन मुख्यालय ने ड्रेस पहनने के साथ ही ड्रेस पर नेम प्लेट लगाना भी अनिवार्य कर दिया है। प्रमुख सचिव परिवहन ने इस संबंध में निर्देश जारी करके कड़ाई से पालन कराने को कहा है। मार्ग में बसों को चेक करने वाले सचल दल प्रभारियों को भी चालक और परिचालक की ड्रेस के साथ नेम प्लेट भी चेक करने की हिदायत दी है।
रोडवेज बस में यात्रा करते समय यात्रियों को होने वाली परेशानी के बाद उनको शिकायत करने के लिए चालक और परिचालक का नाम पता करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। चालक और परिचालक के आचरण की शिकायत करने में अब नेम प्लेट का सहारा उनको मिलेगा। लोगाें का कहना है कि इससे चालक और परिचालक की गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव के पत्र के बाद आरएम कार्यालय से भी इस संबंध में निर्देश मिले हैं। निर्देश का पालन कराने के लिए सभी चालकों और परिचालकों सहित बस संचालन प्रभारी को भी सूचना दे दी गई है।
संजीव कुमार, एआरएम