{"_id":"5bbb3a17867a556a3870045d","slug":"roadways-bus-crushed-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की रोड पर चलना खतरनाक हो गया है। सड़क पर बड़े वाहनों की तेज रफ्तार लोगों को रौंद रही है। ऐसी ही एक दुर्घटना सोमवार को हुई। एक्टिवा सवार महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
केके नगर निवासी अफसाना, पति और बेटी के साथ एक्टिवा में जा रही थी। खंदारी ओवरब्रिज से उतरते वक्त रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अफसाना की मौत हो गई। जबकि पति और बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल डायल 100 को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया। दुर्घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
आईएसबीटी से जाने वाली बसें खंदारी ओवरब्रिज से आती-जाती हैं। इस बीच रोड पार करना होता है, जो जोखिम भरा है। इस दौरान कई दुर्घटनाएं होती हैं।