फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Pits Listed By Nagar Nigam Only 20 Tendars

गड्ढा मुक्त सड़क अभी 'सपना', 40 सड़कों की सिर्फ सूची बनाकर 20 के हुए टेंडर

Thu, 15 Oct 2020 11:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Oct 2020 11:09 AM IST
सार

आवास विकास, बोदला, शास्त्रीपुरम, यमुना पार, बल्केश्वर, लोहामंडी, तोता का ताल में सड़क टूटी पड़ी हैं। ताजगंज में भी गहरे गड्ढे हैं।
पहले लॉकडाउन के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। तब निगम अफसरों की दलील थी कि मजदूर नहीं मिल रहे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गड्ढे भरने केलिए तारीख तय की तो इस पर भी काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
Road Pits Listed By Nagar Nigam Only 20 Tendars
सड़कों पर गहरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 12 अक्तूबर तक का वक्त दिया लेकिन नगर निगम ने अब तक इसका काम ही शुरू नहीं किया है। मरम्मत के लिए 40 सड़कों की सूची जरूर बनाई गई है लेकिन टेंडर 20 के ही हो पाए। इस काम के लिए कुल बजट 2.5 करोड़ रुपये का रखा गया है। निगम ने काम पूरा होने की कोई तारीख भी तय नहीं की है।
विज्ञापन


आवास विकास, बोदला, शास्त्रीपुरम, यमुना पार, बल्केश्वर, लोहामंडी, तोता का ताल में सड़क टूटी पड़ी हैं। ताजगंज में भी गहरे गड्ढे हैं। पहले लॉकडाउन के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। तब निगम अफसरों की दलील थी कि मजदूर नहीं मिल रहे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गड्ढे भरने केलिए तारीख तय की तो इस पर भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


जहां एक फुट गहरे गड्ढे, उन सड़कों पर काम नहीं 
गड्ढा मुक्ति के नाम पर नगर निगम ने आनन-फानन में उन सड़कों की सूची बना दी, जिनमें एक इंच गहरा गड्ढा भी नहीं है। दूसरी तरफ शहर में 1 से 2 फुट गहरी गड्ढे वाली सड़कें हैं जिन्हें इस अभियान में शामिल नहीं किया गया। नगर निगम के पार्षदों ने ही गड्ढा मुक्ति के नाम पर किए जा रहे खेल को रोकने और जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Road Pits Listed By Nagar Nigam Only 20 Tendars
भदावर हाउस की सड़क जहां एक भी गड्ढा नहीं वहां का कर दिया टेंडर - फोटो : अमर उजाला
दीवानी चौराहे से भदावर हाउस होते हुए आरबीएस कॉलेज चौराहे तक सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए 5.85 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। इस सड़क पर 1 इंच गहराई का एक भी गड्ढा नहीं है। नौबस्ता से लोहा मंडी बाजार और नौबस्ता से मदिया कटरा रोड पर 7 लाख रुपये के दो टेंडर हैं वही मदिया कटरा से न्यू राजा मंडी रोड के लिए 5.46 लाख रुपये खर्च होंगे। इस पूरी सड़क पर केवल 5 फुट लंबाई का एक गड्ढा है जिसे 5.46 लाख रुपये से भरा जाएगा।

गड्ढा मुक्ति के नाम पर खेल की जांच हो
जो सड़कें स्वीकृत हैं उनका निर्माण नगर निगम नहीं कर पाया। लेकिन गड्ढा मुक्ति के नाम पर ऐसी सड़कों को शामिल किया है, जिन का प्रस्ताव पार्षदों ने दिया ही नहीं था। यहां इंजीनियर बड़ा खेल कर रहे हैं। इनकी जांच होनी चाहिए - प्रियंका प्रजापति, पार्षद, खातीपाड़ा

गुड्डा मुक्ति के नाम पर नगर निगम के अधिकारी बजट को ठिकाने लगा रहे हैं। फंड की कमी बताकर सड़के नहीं बना रहे, दूसरी तरफ अच्छी सड़कों पर गड्ढा मुक्ति के नाम पर पैसा बर्बाद किया जा रहा है। - हेमंत प्रजापति, पूर्व पार्षद
 

नगर निगम के इंजीनियर गड्ढा मुक्ति के नाम पर पूरा पैसा हजम कर जाएंगे। इसकी जांच होनी चाहिए - बंटी माहौर, पार्षद, राजनगर

सूची को चेक किया जाएगा
जिन सड़कों को गड्ढा मुक्ति अभियान में शामिल किया गया है, उनकी क्या स्थिति है, इसे चेक कराया जाएगा। देखा जाएगा कि कौन सी सड़क की क्या स्थिति है। - निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त


सड़क खोदी जल निगम ने, बनाएगा नगर निगम
बैंक कॉलोनी से ओमेक्स मॉल वाली रोड पर 9.67 लाख का टेंडर है। इस सड़क पर जल निगम ने सीवर लाइन बिछाई है जिस पर सड़क का निर्माण भी जल निगम को ही कराना है लेकिन नगर निगम उससे पहले ही इस सड़क को गड्ढा मुक्त अभियान में शामिल कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed