फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road jam for compensation

Agra News: नीवलपुर हादसा- आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मृतक भाई बहनों के शव सड़क पर रखकर जाम लगाया

Mon, 16 Jan 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
road jam for compensation
कासगंज में पटियाली क्षेत्र के गांव नीवलपुर में जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को समझाते एसडीएम रव? - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। तहसील क्षेत्र के नीवलपुर गांव में रविवार को दीवार गिरने का हादसा हुआ। इसमें तीन सगे भाई बहनों की मौत हो गई। हादसे के 20 घंटे बाद भी कोई आर्थिक सहायता का ऐलान न होने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने पटियाली अलीगंज मार्ग पर तीन मृतक भाई बहनों के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों से अधिकारियों ने वार्ता की और सहायता का भरोसा दिया। उसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

नीवलपुर गांव में रविवार को सुबह 10 बजे करीब हादसा हुआ। इसमें एक ही परिवार के चार लोग दब गए। हादसे में दो सगी बहनों और सगे भाई की मौत हो गई और पिता गंभीर घायल हो गए। सुबह के समय लोगों में आक्रोश पनपने लगा। लोगों ने सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पटियाली अलीगंज मार्ग पर तीनों भाई बहनों के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और ग्रामीण आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। जाम लगते ही मार्ग में वाहनों की कतारें लगने लगीं। दर्जनों वाहन दोनों और थम गए। सूचना पर एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ आरके तिवारी, पटियाली थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के पिता रामलड़ेते एवं भाई योगेश व अन्य ग्रामीणों से वार्ता की। एसडीएम ने बाल विकास योजना, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के माध्यम से आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। उसके बाद परिजन व ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा। उसके बाद मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाए गए।
विज्ञापन

- मृतकों के परिजनों को बाल विकास योजना, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना आदि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मृतकों के परिवार के साथ प्रशासन की पूरी संवेदनाएं हैं। नियमानुसार जो भी मदद होगी दी जाएगी- रवेंद्र कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed