फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road, constraction, fourlane, kasganj

फोरलेन के लिए काटे जा रहे पीपल के पेड़, पशु चिकित्सालय के सामने डाली जा रही पाइप लाइ

Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
road, constraction, fourlane, kasganj
कासगंज में फोरलेन सड़क के लिए नगरपालिका की दुकानों में होती तोड़फोड़ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क योजना का काम लगातार तेजी से जारी है। नगर की बस्ती के इलाके में ही कुछ रफ्तार सुस्त है। नगरपालिका की दुकानों का अतिक्रमण लगातार हट रहा है। वहीं पाइप लाइन व अन्य कार्य भी निपटाए जा रहे हैं। नाली का निर्माण भी तेजी पकड़ रहा है। वहीं कासगंज कलक्ट्रेट के बीच में लगे पीपल के पेड़ भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क योजना के काम को अंतिम रूप देने में निर्माणदायी कंपनी लगी है। गोरहा और कलक्ट्रेट के बीच में नगला खंजी इलाके में लगे प्राचीन पीपल के पेड़ को सोमवार को काटा गया। जिस समय अन्य पेड़ों का कटान चल रहा था उस समय यह पीपल के पेड़ नहीं काटे गए थे और उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन कुछ समय पूर्व एक सड़क दुर्घटना होने के कारण प्रशासन ने पीपल के सभी पेड़ों को काटने का निर्णय ले लिया। अब यह पीपल के पेड़ भी काटे जा रहे है।
विज्ञापन

वहीं फोरलेन सड़क को लेकर श्रीगणेश कॉलेज इलाके में नाली के निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। नगरपालिका भवन की दुकानें भी लगातार तोड़ी जा रहीं हैं और मार्ग चौड़ीकरण के लिए जगह बनाई जा रही है। पशु चिकित्सलय के बाहर फोरलेन की सड़क बनने से पूर्व जल निगम के द्वारा पाइप डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सड़क निर्माण होने पर फिर से सड़क को न तोडना पड़े। सर्कुलर रोड पर आम लोगों के द्वारा भी अपनी पानी की लाइनों को हटाकर सही किया गया है। सर्कुलर रोड पर ज्यादातर जहां भी खाली स्थान था वहां गिट्टी, मिट्टी डालकर सड़क बनाई गई है, लेकिन अन्य भवन स्वामियों के द्वारा अपने अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। जिसके कारण निर्धारित चौड़ीकरण की प्रक्रिया अभी थमी हुई है।

-फोरलेन सड़क निर्माण की प्रगति जारी है। जहां भी अवरोध हैं हटाए जा रहे हैं। पीपल के पेड़ भी काटे गए हैं। वहीं अन्य भवन भी भवन स्वामियों ने स्वयं तोड़े हैं- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed