{"_id":"6930a4e81a562a312d0de484","slug":"road-and-drain-will-be-constructed-in-kaveri-bihar-with-an-expenditure-of-rs-10-lakh-agra-news-c-364-1-ag11005-121788-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कावेरी बिहार में 10 लाख से बनेगी सड़क और नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कावेरी बिहार में 10 लाख से बनेगी सड़क और नाली
विज्ञापन
आगरा। शमशाबाद रोड स्थित कावेरी बिहार फेस वन में करीब 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। पार्षद दीपक वर्मा के प्रस्ताव का संज्ञान लेकर नगर निगम ने कार्य शुरू करा दिया है।
पार्षद वर्मा ने बताया कि कावेरी बिहार फेस–1 में कच्ची सड़क और नाली व्यवस्था न होने से घरों का पानी सीधे सड़क पर बहता था, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और फिसलन की समस्या बढ़ जाती थी। अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने बताया कि नई नाली को शमसाबाद रोड के मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा, जिससे पानी की निकासी सुचारू होगी।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि वार्ड 77 में लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या थी। पार्षद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। हमारा लक्ष्य है कि हर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों और बरसात के दौरान किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।