{"_id":"5f11798a1143b9318348efcf","slug":"road-accident-mother-died-kasganj-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः ईटों से भरे ट्रैक्टर ने मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः ईटों से भरे ट्रैक्टर ने मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत, लोगों ने लगाया जाम
Fri, 17 Jul 2020 04:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:41 PM IST
सार
पुलिस ने समझाबुझाकर कर हटाया आक्रोशितों को खुलवाया जाम
महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में गंजडुंडवारा धुमरी चौराहा के समीप ईटों से भरे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिससे मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने जाम लगाया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आक्रोशितों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार सर्वेश देवी (48) पत्नी सूरज सिंह निवासी धनसिंहपुर हुईं। वह अपने पुत्र उजरी सिंह के साथ मायके पटियाली के ग्राम सैजन नगला जा रहीं थी।
जब बाइक धुमरी चौराहा के समीप पहुंची तो ईटों से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। हादसे में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को पास के ही रानामऊ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे ही जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पर पहुंच गए। महिला का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
महिला की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को स्वास्थ्य केंद्र बाहर लाकर सड़क पर आ गए। करीब आधा घंटा तक जाम लगाए रखा। जाम की सूचन पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की।
ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे की तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।