{"_id":"5eeb3fa99965162e233a2d6d","slug":"road-accident-at-agra-lucknow-expressway-inova-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसाः पिकअप से टकराने के बाद कार में लगी आग, ऐसे बची लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसाः पिकअप से टकराने के बाद कार में लगी आग, ऐसे बची लोगों की जान
Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
सार
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कार सवारों ने कूदकर जान बचाई, दमकल ने बुझाई आग
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह पिकअप से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह घटना मैनपुरी के करहल क्षेत्र में हुई।
सुबह करीब 5:10 बजे अलवर से फतेहगढ़ जा रही एक इनोवा के चालक ने आगे चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गई। हादसे के बाद कार चालक गौरव वर्मा पुत्र मनमोहन वर्मा निवासी अंबेडकर कॉलोनी भोलेपुर फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) ने गाड़ी को भगा दिया, लेकिन पिकअप की रगड़ लगने के कारण कुछ ही दूरी पर कार में आग लग गई।
आग लगते ही चालक और उसमें सवार एसके जैमन पुत्र हरविलास, पत्नी संध्या जैमन निवासी मछली टोला फतेहगढ़ फर्रुखाबाद ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा और दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
फ्लाई ओवर की रेलिंग तोड़कर गिरा ट्रक, आग लगी, चालक-परिचालक को नहीं मिला मौका
हादसे में पिकअप चालक भगवान और महेश दीक्षित पुत्र मौजीराम दीक्षित निवासीगण दिगनेर शमसाबाद रोड ताजगंज आगरा घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने इनोवा में सवार लोगों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने जली हुई कार व पलटी हुई पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया।