फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD took out a tractor rally in support of the Swabhiman Sabha.

Agra News: स्वाभिमान सभा के समर्थन में रालोद ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
RLD took out a tractor rally in support of the Swabhiman Sabha.
कागारौल। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शनिवार 12 अक्तूबर को जैंगारा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में प्रस्तावित स्वाभिमान सभा के समर्थन में रविवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ गांव गढ़मुक्खा स्थित चामड़ माता मंदिर से बृज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया। जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया। रैली गढ़मुक्खा से बेरी चाहर, छोटिया, बास सुजान, गढ़ी कालिया, दिगरौता और नगला बृजा होते हुए रिठौरी स्थित शहीद स्मारक पहुंची। जगह-जगह ग्रामीणों ने नेताओं का फूल माला व साफा बांधकर स्वागत किया। रैली में युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र चाहर, मंजीत फौजी, पल्लवी सक्सेना, रंधीर काका, हीरालाल लवानिया, मांगेलाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed