फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   river ganga, rain in etah

गंगा का बढ़ता पानी दे रहा आबादी तक दस्तक, बढ़ रही रौद्रता

Mon, 19 Aug 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
river ganga, rain in etah
कासगंज सहावर के गांव किलौनी की आबादी तक पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा नदी की रौद्रता बढ़ती ही जा रही है। नदी का पानी कई गांव की आबादी तक दस्तक दे रहा है। यदि इसी तरह पानी और बढ़ा तो तराई के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ना तय है। हरिद्वार और बिजनौर से छोड़े गए पानी ने आगामी समय में मीडियम फ्लड के संकेत दे दिए हैं। ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ रही हैं। टीमें निरंतर गंगा के किनारे निरीक्षण में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बरसात से बैराजों पर पानी का काफी दबाव बढ़ा हुआ है। यह पानी निरंतर गंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। इन दिनों नदी में लो फ्लड के हालात हैं और सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हैं। फसलों के बाद पानी अब कुछ गांव के किनारे तक आ चुका है। ग्रामीणों को आशंका सता रही है कि यदि इसी तरह पानी की तीव्रता बढ़ती रही तो निश्चित ही पानी गांव की आबादी तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इन गांव के समीप पानी
सहावर क्षेत्र के गांव किलौनी किसौल, कासगंज क्षेत्र के गांव लहरा, बघेला, पटियाली क्षेत्र के गांव गठौरा, रिकहरा, नगला टिकुरी, नगला मुंता सहित कई गांव के समीप तक पानी पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर पर एक नजर-
- 169630 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 176717 क्यूसेक पानी बिजनौर से छोड़ा गया।
- 94402 क्यूसेक पानी नरौरा से छोड़ा गया।
- 163.50 मीटर के निशान पर कछला पुल पर जलस्तर।
फ्लड की स्थिति-
- 30000 क्यूसेक से अधिक साधारण बाढ़।
- 1 लाख से अधिक क्यूसेक पानी पर लो फ्लड।
- 1.5 लाख से अधिक क्यूसेक पानी पर मीडियम फ्लड।
- 2.5 लाख से अधिक क्यूसेक पानी डेंजर फ्लड।
- 3 लाख से अधिक क्यूसेक पानी पर हाई फ्लड।
- राजस्व और सिंचाई विभाग के अफसर निरंतर गंगा नदी का निरीक्षण कर रहे हैं। कहीं भी कटान की स्थिति नहीं है, लेकिन कुछ खेतों में पानी बढ़ गया है। संबंधित लेखपाल को गांव में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं- योगेंद्र कुमार, एडीएम।

- पटियाली तहसीलक्षेत्र के कादरगंज खाम सहित कुछ अन्य गांव के किनारों तक पानी पहुंच गया है। बैराजों से पानी छूटने के कारण अभी आगामी समय और पानी बढ़ेगा- संजय शर्मा, बाढ़ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed