फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Risk of bird flu in UP task force formed in Agra

बर्ड फ्लू का अलर्ट: टास्क फोर्स का गठन...कीठम झील और पोल्ट्री फार्म की निगरानी, कंट्रोल रूम भी बनाया

Thu, 14 Aug 2025 10:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 14 Aug 2025 10:05 PM IST
सार

आगरा में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्ड फ्लू (एच-5 एन-1 एवियन इन्फ्लूएंजा) का पहला मामला रामपुर के सेहरा गांव में सामने आया। इसके बाद जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
Risk of bird flu in UP task force formed in Agra
बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामपुर में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि होने के बाद आगरा में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने अलर्ट जारी किया है। रोकथाम के लिए बैठक में बर्ड फ्लू से बचाव के लिए लोगों को पक्षियों के सीधे संपर्क में नहीं आने की सलाह दी गई है। कीठम झील व 50 से अधिक पोल्ट्री फार्म की निगरानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए डीएम ने 11 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स मृत पक्षियों की जांच करेगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी। बर्ड फ्लू (एच-5 एन-1 एवियन इन्फ्लूएंजा) का पहला मामला रामपुर के सेहरा गांव में सामने आया। इसके बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। कीठम झील में बड़ी संख्या में पक्षी रहते हैं। साइबेरियन सारस, ग्रेटर फ्लेमिंगो व एशियाई गौरैया प्रवासी पक्षी हैं। यह लंबी दूरी तक यात्रा करते हैं। इनसे वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। डीएम ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके नंबर 9456446462, 9837228551, 9412607658 हैं।
विज्ञापन


 

डीएम ने सभी विभागों को कार्य योजना बनाने, पोल्ट्री फार्म स्वामियों के साथ तहसील, ब्लॉक स्तर पर बैठक करने, स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कहीं भी अधिक संख्या में पक्षियों की मृत्यु की सूचना मिलने पर तत्काल सूचित करें। डीएम ने बताया कि मुर्गियों और अंडों का खुले वाहनों में परिवहन प्रतिबंधित रहेगा। सड़क, रेल मार्गों पर नजर रखी जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया बर्ड फ्लू ज्यादातर जंगली जलपक्षियों को संक्रमित करता है। घरेलू पक्षियों (मुर्गी) और अन्य जानवर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

बर्ड फ्लू के यह हैं लक्षण
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार बर्ड फ्लू होने पर खांसी, गला खराब, मांसपेशियों में दर्द और थकान, सांस में तकलीफ, सिरदर्द, जुकाम, आंखों से पानी, उल्टी व निमोनिया जैसे लक्षण होते हैं। सीएमओ ने कहा कि बचाव के लिए सावधानी बरती जाए। मृत पक्षी की तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें। मुर्गी या अन्य उत्पाद को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। फार्म के आस-पास जैव सुरक्षा और सफाई रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed