फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   risk of bacterial infection increases in rain

UP: चाट-चाऊमीन से बच्चों की बिगड़ रही सेहत, अस्पताल में कराने पड़ रहे भर्ती; चिकित्सकों ने किया अलर्ट

Tue, 29 Jul 2025 04:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 29 Jul 2025 04:18 PM IST
सार

एसएन मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में बच्चों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों की मानें तो बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण गंदगी में बनने वाला फास्टफूड था। इसे खाने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी।

विज्ञापन
risk of bacterial infection increases in rain
एसएन की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंदगी में बिकने वाली चाट-पकौड़ी, चाऊमीन-मोमोज खाने से बच्चों को फूड पॉयजनिंग, डायरिया की दिक्कत हो रही है। दूषित पानी पीने से पीलिया हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज और बाल रोग विशेषज्ञों के पास बीते कुछ दिनों में मरीजों की संख्या दो गुना तक बढ़ गई है। इनमें से हालत खराब मिलने पर कई बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसएन के बाल रोग विभाग के डॉ. रामक्षितिज शर्मा ने बताया कि बरसात में कीटाणु तेजी से सक्रिय होते हैं। ये खाने-पीने की सामग्री को भी दूषित करते हैं। इसके चलते ओपीडी में बुखार, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त की परेशानी के 50-55 फीसदी मरीज आ रहे हैं। पूछताछ में बताया कि बाजार में गंदगी में बनने वाले फास्टफूड खाया था। इससे 10-12 बच्चों को पीलिया भी मिला। इसमें बच्चों की आंख और त्वचा पीली पड़ने के साथ पेशाब का रंग भी गहरा पीला आ रहा था। इनमें से 3-5 बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि पीलिया, डायरिया और फूड पॉयजनिंग के हर दूसरे बच्चे को दिक्कत हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह गंदगी और बिना साफ-सफाई के बन रहे चाऊमीन, मोमोज, चाट-पकौड़ी हैं। इससे पेट में दर्द, दस्त-उल्टी और फिर बुखार-खांसी और जुकाम बन रहा है। बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में बीते दो सप्ताह से ऐसे मरीजाें की संख्या दोगुना तक हो गई है।

फंगल इंफेक्शन और त्वचा की एलर्जी से बुरा हाल
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि बारिश और उमस से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। ओपीडी में 297 मरीज आए, जिनको फंगल इन्फेक्शन, खुजली, लाल दाने की परेशानी मिली। जांघों, बगल, गर्दन और पीठ पर ये दिक्कत ज्यादा मिल रही है। खुजली करने से जख्म भी बन रहे हैं।

इन बातों का रखें ख्याल:
- बच्चों को अभी आइसक्रीम, ठंडी सामग्री देने से बचें।
- स्कूल से आने के बाद बच्चों को ठंडा पानी न पीने दें।
- पानी को उबाल कर दें, खाने से पहले हाथों को साफ कराएं।
- फास्ट-जंक फूड खाने से बचाएं, घर में बनी सामग्री खिलाएं।
- साफ कपड़े पहनें, शरीर को भी साफ रखें, गीले कपड़े न पहनें।
- मच्छरों से बचाएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed