{"_id":"68f144a8cbe823df8800b4de","slug":"rising-prices-fail-to-curb-golds-shine-attracting-women-with-gold-jewellery-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-147334-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बढ़ते दाम नहीं रोक सके सोने की चमक, महिलाओं को लुभा रहे स्वर्णाभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बढ़ते दाम नहीं रोक सके सोने की चमक, महिलाओं को लुभा रहे स्वर्णाभूषण
Fri, 17 Oct 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार पर बाजारों की राैनक बढ़ गई है। धनतेरस और दिवाली के लिए मुख्य बाजारों में कपड़े, बर्तन, सजावटी सामान के साथ ही आभूषणों की दुकानें ग्राहकों के लिए तैयार हैं। सोने के दाम चाहे लगातार बढ़ रहे हों पर महिलाओं ने आभूषणों की खरीददारी शुरू की दी है। डिजाइनर और फैंसी आभूषण महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी के सामान और आभूषणों की खरीद को शुभ का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में खरीदारी के लिए शहर के प्रमुख सदर बाजार, बजाजा बाजार, लेनगंज, करहल रोड, स्टेशन रोड आदि बाजारों में ग्राहक पहुंचने लगे हैं। सोने में नए किस्म के आभूषण और डिजाइनर अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र और कुंडल महिलाओं को लुभा रहे हैं। चांदी की फैंसी और हल्की पायलें व बिछुआ ग्राहकों की पहली पसंद बनी है। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार भी विशेष ऑफर, छूट और खरीद पर उपहार प्रदान करने की योजना अपना रहे हैं। शहर के बजाजा बाजार के स्वर्ण कारोबारी शुभम गुप्ता ने बताया कि इस बार सोने-चांदी के फैंसी और डिजाइनर आभूषण बाजार में माैजूद हैं।
जाम से जूझ रहे खरीदार
प्रमुख बाजारों में ग्राहकों और खरीदारों की संख्या बढ़ने से सुबह से शाम तक राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। प्रमुख कचहरी रोड, स्टेशन रोड, बजाजा बाजार, सदर बाजार, घंटाघर चौक और बड़ा चौराहा आदि स्थानों पर जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को त्योहार से पहले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापक इंतजाम करने चाहिए थे। अव्यवस्था के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।