फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rice tranplantation become fast after rain

किसानों ने धान की रोपाई का काम किया तेज, खेतों में जुटे

Thu, 21 Jul 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
rice tranplantation become fast after rain
कासगंज के गंगागढ गांव में धान की रोपाई करते किसान । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को हुई बारिश से धान के किसानों में खुशी हैं। उन्होंने धान की रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। बारिश से पूर्व मात्र 25 प्रतिशत धान की ही रोपाई जो सकी थी, जबकि जनपद में लगभग 16000 हेक्टेअर में धान की खेती होती है।
विज्ञापन

जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के प्रथम सप्ताह तक धान की रोपाई के लिए समय काफी अच्छा माना जाता है। इस समय मानसून भी सक्रिय हो जाता है। लेकिन इस बार मानसून ने बेरुखी दिखाई। जुलाई के पखवाड़े तक सूखा रहा। हालांकि कुछ किसानों ने डीजल पंप सेटों से पानी की व्यवस्था कर धान की रोपाई कर ली, जिससे 25 फीसदी धान की रोपाई हो गई। लेकिन अधिकांश बारिश के इंतजार में थे। जब बुधवार को बारिश हुई तो किसानों में खुशी छा गईं। बृहस्पतिवार को हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहे, जिससे धान की रोपाई के लिए किसानों को बेहतर समय मिल गया।
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई है देरी
धान की रोपाई के अभी बहुत देरी नहीं हुई। धान की रोपाई करने के बाद किसानों को खाद और सिंचाई समय से लगाते रहेंगे तो उत्पादन में अधिक असर नहीं पड़ेगा। यदि किसानों की नर्सरी तैयार हैं तो उन्हें धान की रोपाई कर देनी चाहिए। जिन्होंने डीजल पंप सेट के पानी से रोपाई कर ली हैं, उनके लिए भी बारिश लाभ देगी। - कोमल जादौन, कृषि विशेषज्ञ, केवीके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बात:
- बारिश न होने से लगातार धान की रोपाई पिछड़ रही थी। डीजल पंप सेट से पानी भरकर रोपाई करने से लागत काफी बढ़ जाती। बारिश होने से खेतों में पानी भर गया और अब तेजी से धान की रोपाई कर रहे हैं। - होतीलाल, किसान।
- धान की रोपाई के लिए बारिश होने का बेसब्री से इंतजार था। नर्सरी और खेत दोनों ही पहले से तैयार थे। बारिश होने के बाद रोपाई शुरू की है। कुछ दिन और बारिश न होती तो डीजल पंप सेट से पानी भरकर रोपाई करनी होती। - संतोष, किसान।

बारिश होने से धान की रोपाई का काम तेज हुआ है। किसानो की नर्सरी पहले से ही तैयार थी। रोपाई के लिए अभी बहुत देरी नहीं हुई हैं। वहीं बारिश खरीफ की अन्य फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। हालांकि इस बार मानसून कुछ देरी से पहुंचा है। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed