फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   retired policeman arrested for liquor smuggling in lockdown in etah

Lockdown: एटा में शराब तस्करी करने वाला रिटायर्ड पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कार से बरामद हुईं 13 पेटी

Fri, 10 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
retired policeman arrested for liquor smuggling in lockdown in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद हैं, लेकिन इसकी तस्करी बंद नहीं हुई। एटा जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में रिटायर्ड पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कार्पियो कार में गंजडुंडवारा की तरफ से अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस पर एसएसपी ने थाना बागवाला, मलावन और सकीट पुलिस को अलर्ट कर दिया। 
विज्ञापन


शराब तस्कर थाना बागवाला क्षेत्र को आसानी से पार कर गया। मलावन क्षेत्र के आसपुर पर खड़ी पुलिस ने स्कार्पियो को रुकवा लिया। पुलिस ने कार में तलाशी ली तो उसमें देसी शराब की 13 पेटी मिलीँ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक पेशकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वो गांव कमलपुर मई, थाना सकीट का रहने वाला है। पूछताछ में पेशकार सिंह ने खुद को रिटायर्ड पुलिसकर्मी बताया।

इतना ही नहीं यह भी कबूल किया कि वो लॉकडाउन के दौरान शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए मुनाफा कमाने के लिए शराब तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed