फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired bank manager of Gujarat begging in Etah

UP: गुजरात का सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक एटा की सड़कों पर मांग रहा था भीख, हो गई दयनीय हालत

Mon, 04 Jul 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 12:19 AM IST
सार

गुजरात से दो अप्रैल 2022 को लापता हुए सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक तीन महीने बाद एटा में मिले। वह यहां भीख मांगकर अपना पेट भर रहे थे। 

विज्ञापन
Retired bank manager of Gujarat begging in Etah
सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में भिखारी के रूप में घूम रहे एक बुजुर्ग की पहचान गुजरात के सेवानिवृत्त प्रबंधक के रूप में हुई है। उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं बताई जा रही। पुलिस ने उन्हें कोतवाली नगर में रखा है। उनके गृह जनपद में परिजनों को फोन कर जानकारी दी गई है। कई दिन से एक व्यक्ति रोडवेज बस स्टैंड के आसपास भीख मांगकर पेट भरता था। रविवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसे गुजरात के लोगों ने पहचान लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

बुजुर्ग ने परिजनों के बारे में दी जानकारी 

पुलिस बुजुर्ग को थाने ले आई। पूछताछ में बुजुर्ग ने अपने घर का पता और परिजन की जानकारी और फोन नंबर बताए। जिस पर पुलिस ने फोन कर जानकारी दी। कोतवाली नगर प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। बस स्टैंड पहुंचकर उन्हें थाने लाए। वह मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहे हैं। बातचीत करने के दौरान पता लगा कि वह बैंक मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। 

विज्ञापन

दो अप्रैल से थे लापता  

सेवानिवृत्त प्रबंधक द्वारा बताए गए पते पर गुजरात के जनपद नवसारी थाना क्षेत्र के गांव चिखली में संपर्क किया गया। बताया गया कि वह लापता हो गए थे। 2 अप्रैल 2022 को उनकी गुमशुदगी वहां थाने में दर्ज कराई गई है। वह गुजरात से एटा कैस पहुंचे, यह अभी पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग के भाई ने उनका नाम दिनेश कुमार और फिर दीनू भाई पटेल बताया है। परिजन गुजरात से एटा के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed