फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired ADA clerk caught in disproportionate assets case

UP: एडीए का सेवानिवृत्ति बाबू आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसा,  1.91 करोड़ रुपये का नहीं दे सका कोई हिसाब

Sat, 28 Jun 2025 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्ति बाबू आय से अधिक संपत्ति मामले में फंस गए हैं। विजिलेंस की टीम द्वारा की गई पूछताछ में बाबू 1.91 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं दे सका।
 

विज्ञापन
Retired ADA clerk caught in disproportionate assets case
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्ति बाबू हरिओम शर्मा आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपने सेवाकाल में 1.91 करोड़ रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित की, जिसका कोई हिसाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


 

हरिओम शर्मा इंद्रापुरम, सदर के रहने वाले हैं। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि हरिओम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत 3 साल पहले की गई थी। इस संबंध में 22 जून 2022 को शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। खुली जांच के बाद 28 फरवरी को शासन को रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें -  UP: बेसिक शिक्षा विभाग का बाबू निकला करोड़पति, विजिलेंस के जांच करने में लगे दो साल; इतना कर डाला खर्च


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पाया गया कि बाबू ने अपने कार्यकाल में वैध स्रोतों से 78,83,292 रुपये की आय की, जबकि उन्होंने अपने भरण-पोषण और संपत्ति इकट्ठा करने पर 2,70,25,544 रुपये खर्च किया। इस तरह उन्होंने अपनी आय से अधिक तकरीबन 1,91,42्र,249 रुपये का खर्च किया।

 
विज्ञापन

इस आय के स्रोतों के बारे में हरिओम शर्मा से जानकारी मांगी गई। मगर, वो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, न ही कोई साक्ष्य प्रस्तुत किए। आय से अधिक संपत्ति में दोषी पाने पर लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   Agra: ताज रॉयल अपार्टमेंट के बेसमेंट में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरातफरी; देखें वीडियो



 

हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर करें शिकायत
एसपी विजिलेंस ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभागीय कर्मचारी काम के बदले रुपयों की मांग करते हैं तो विजिलेंस आगरा में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर शिकायत की जा सकती है। शासन के निर्देश पर खुली जांच की जाती है। आरोपों की पुष्टि होने पर शासन को रिपोर्ट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed