फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Respiratory patients increased after Diwali number of SN in OPD doubled

Agra: दिवाली के बाद बढ़ गए सांस रोगी, एसएन की OPD में दोगुनी रही संख्या

Thu, 27 Oct 2022 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 02:09 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के क्षय व वक्ष रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि दिवाली पर प्रदूषण बढ़ने से सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनकी सांस फूलने लगी है।

विज्ञापन
Respiratory patients increased after Diwali number of SN in OPD doubled
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली पर पटाखों से हुए प्रदूषण का असर दिखने लगा है। बुधवार को अस्पतालों में सांस रोगियों की संख्या बढ़ी गई। एसएन मेडिकल कॉलेज के क्षय व वक्ष रोग विभाग में मंगलवार की अपेक्षा दोगुने अधिक सांस रोगी पहुंचे। अधिकतर मरीजों को प्रदूषण की वजह सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लंबे समय बाद ऐसा हुआ कि मेडिसिन विभाग के बाद सर्वाधिक मरीज क्षय व वक्ष रोग विभाग में पहुंचे। ओपीडी में कुल 1044 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक 185 मरीजों ने दिखाया। इसके बाद 125 मरीजों ने क्षय व वक्ष रोग विभाग में परामर्श प्राप्त किया। पुराने सांस रोगियों के साथ नए मरीज भी सामने आए। 86 पुराने और 39 नए मरीजों ने दिखाया। मंगलवार को क्षय व वक्ष रोग विभाग में 67 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया था, इसमें 14 नए और 53 पुराने मरीज थे। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के क्षय व वक्ष रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि दिवाली पर प्रदूषण बढ़ने से सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनकी सांस फूलने लगी है। नए मरीजों में करीब 10 फीसदी अस्थमा से पीड़ित मिले। उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थिति और मौसम को देखते हुए सांस और अस्थमा के रोगियों की दवाओं की खुराक बढ़ा दी गई है। मरीजों को अधिकतम खुराक दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


35 मरीजों को इन्हेलर दिया गया

क्षय व वक्ष रोग विभाग में मरीजों की दशा को देखते हुए इन्हेलर दिए गए। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि करीब 35 मरीजों को इन्हेलर उपलब्ध कराया गया। मरीजों को सलाह दी गई कि वह बिना मास्क लगाए बाहर न निकलें। सुबह शाम जरूरी काम न हो तो बाहर निकलने से बचें। चिकित्सक के परामर्श के अनुरूप अपनी दवाएं लेते रहें। दवा लेने में ढिलाई बरतना मरीजों को भारी पड़ सकता है। समस्या बढ़ने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर तत्काल उपचार शुरू करें। दिवाली के दिन इमरजेंसी में भर्ती चार सांस रोगी अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed