{"_id":"605092e08ebc3ee63965e34b","slug":"resolve-public-grievances-on-time-chairman-mainpuri-news-agr484806644","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी समय से जनशिकायतों का समाधान करें: चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी समय से जनशिकायतों का समाधान करें: चेयरमैन
विज्ञापन
मैनपुरी। चेयरमैन मनोरमा देवी ने मंगलवार को नगर पालिका पहुंचकर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय से अपने कार्यालय में उपस्थित होकर जनशिकायतों का निराकरण करें। तीन दिन के अंदर जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्रवाई को तैयार रहें।
चेयरमैन मनोरमा देवी मंगलवार को 11 बजे अपने कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने जलकल विभाग, सफाई एवं स्वच्छता विभाग, कर विभाग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग समय से उपस्थित होकर नगर के लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण करें।
चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो संबंधित पटल सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन ने अपने कक्ष में बैठ कर जनता की समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह, रामनरायण सिंह, वरुण मिश्रा, अरुण कुमार, रविंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।