फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Residents Transform Park in Agra’s Dayalbagh with ₹6.25 Lakh Contribution

इनसे सीखें: अदनबाग के निवासियों ने निजी खर्च से चमकाया पार्क, विधायक  ने किया लोकार्पण

Tue, 02 Jun 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 09:38 AM IST
सार

दयालबाग की अदनबाग कॉलोनी के निवासियों ने आपसी सहयोग से 6.25 लाख रुपये जुटाकर अपने पार्क का सुंदर कायाकल्प किया। क्षेत्रीय विधायक ने पार्क का लोकार्पण कर इस जनभागीदारी की सराहना की।
 

विज्ञापन
Residents Transform Park in Agra’s Dayalbagh with ₹6.25 Lakh Contribution
पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दयालबाग की अदनबाग कॉलोनी के निवासियों ने आपसी सहयोग और निजी संसाधनों से करीब 6.25 लाख रुपये जुटाकर अपने पार्क का कायाकल्प कर दिया। रविवार को क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इस नवनिर्मित पार्क को देखा और लोकार्पण किया।
विज्ञापन


पार्क में बच्चों के लिए सुरक्षित झूले, वाटर फाउंटेन, बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक, बेंच और आकर्षक पौधे लगाए गए हैं। इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि अन्य कॉलोनियों को भी अदनबाग से प्रेरणा लेनी चाहिए और केवल सरकारी मशीनरी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन


समारोह में अदनबाग रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विधु कश्यप (सेवानिवृत्त आईएएस) ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर वार्ड-62 के पार्षद भरत शर्मा, पार्षद प्रेमदास, आरएसएस के अमित सूर्यवंशी, कॉलोनी के सेक्रेटरी कर्नल आरके सिंह और विधु कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed